LATEST

KVS Samvida Sathi Portal 2026: केवीएस संविदा साथी पोर्टल टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

KVS Samvida Sathi Portal 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संविदा साथी पोर्टल को अपडेट किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश भारत के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय में संविदा के आधार पर भरा जाएगा जिसमें शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक समाधान के रूप में यह पोर्टल कार्य कर रहा है यदि आप भी एक शिक्षक बनना या फिर केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह पोर्टल आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भारतीय केंद्रीय विद्यालय की व्यक्तिगत वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग फॉर्म भरना होता था एवं इस जटिलता को दूर करने के लिए केवीएस ने संविदा साथी पोर्टल को लांच किया गया है जिससे अब केंद्रीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां पर उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल बनाकर अपनी पसंद की स्कूलों में रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

KVS Samvida Sathi Portal 2026

पदों का विवरण

केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा:-

  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर: इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान विषय से संबंधित पद रखे गए हैं।
  • टीजीटी शिक्षक इसमें संस्कृत, सामाजिक अध्ययन, गणित, विज्ञान।
  • प्राइमरी टीचर (PRT) प्राथमिक स्तर के सभी विषयों के लिए।
  • नॉन टीचिंग: इसमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स कोच, योग शिक्षक, काउंसलर, नर्स, चपरासी, चौकीदार, क्राफ्ट शिक्षक।

इन सभी रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए केंद्रीय विद्यालय समिति की ओर से नया पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी पसंद की स्कूल में रिक्त पदों को चेक करके आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता भी निर्धारित की गई है।

KVS Samvida Sathi Portal 2026 पात्रता मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उसकी शैक्षणिक योग्यता को पूरा करता है या नहीं।

  1. पीजीटी शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री एवं बीएड डिग्री धारी होना चाहिए।
  2. टीजीटी शिक्षक इसमें संबंधित विषय से स्नातक डिग्री के साथ बीएड और सीटीईटी पेपर दो क्वालिफाइड होना अनिवार्य है।
  3. प्राइमरी टीचर इसके लिए 50% अंकों के साथ 12वीं और जेबीटी/ डीएलएड के साथ सीटीईटी पेपर एक क्वालिफाइड होना चाहिए।
  4. कंप्यूटर इंस्ट्रक्चर बीई बीटेक या एमसीए या एमएससी पास होना अनिवार्य है।
  5. अन्य नॉन टीचिंग पदों के लिए किसी भी बोर्ड या संस्थान से आठवीं 10वीं 12वीं पास होना चाहिए।

इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक एवं अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

KVS संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:-

  • आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • कक्षा 10वीं 12वीं स्नातक एवं स्नातक की अंक तालिका
  • B.Ed डिग्री और मार्कशीट सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि आपके पास है तो
  • पासवर्ड साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी

इस पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार और स्कूल प्रशासन दोनों के लिए लाभदायक है क्योंकि उम्मीदवार अब हर स्कूल में जाकर मैनुअली रूप से आवेदन फार्म जमा करने की जरूरत नहीं होगी एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए केवीएस की शिक्षण पद्धतियों और नवीनतम एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के माध्यम से तैयारी करें क्योंकि यह संविदा आधारित नौकरी है इसलिए पोर्टल पर नियमित रूप से रिक्त पदों की जांच करते रहे।

KVS Samvida Sathi Portal 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

केंद्रीय विद्यालय समिति द्वारा जारी किए गए संविदा साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संविदा साथी पोर्टल पर क्लिक करें।
  • वहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन में मांगी गई मोबाइल नंबर एवं ईमेल से संबंधित दर्ज करके पंजीकरण करना है।
  • जिसमें अपने व्यक्तिगत जानकारी से अपनी योग्यता एवं अनुभव का विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब आप अपनी पसंद के क्षेत्र या विशिष्ट विद्यालय का चयन करके वहां पर उपलब्ध रिक्त पद के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन पूर्ण रूप से सबमिट करने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

KVS Samvida Sathi Portal 2026 Registration Link

School Wise Vacancy List

चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान

केंद्रीय विद्यालय में संविदा के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाता है इसमें मुख्य रूप से दो चरणों का आयोजन होता है।

  1. मेरिट लिस्ट सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंक और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
  2. इंटरव्यू शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित विद्यालय द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जिसमें शिक्षण कौशल विषय जान और संचार क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को केवीएस के नियम अनुसार मासिक समेकित वेतन भी दिया जाता है जो इस प्रकार हैं:-

  • पीजीटी 27500 से ₹32500 प्रतिमाह
  • टीजीटी 26250 से ₹31250 रुपए प्रतिमाह
  • पीआरटी 21250 से ₹26250 प्रतिमाह

उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह वेतन स्थान और विद्यालय की श्रेणी के आधार पर थोड़ा भिन्न हो सकता है लेकिन समेकित इस प्रकार ही वेतन दिया जाता है।

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

KVS संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:-

  • आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद एक बार आवेदन की स्थिति पोर्टल पर लॉगिन करके अवश्य चेक करें क्योंकि आवेदन की संख्या अधिक होने पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है।
  • इसमें उम्मीदवारों का चयन पूर्ण रूप से इंटरव्यू पर निर्भर करता है इसके लिए आपको बोर्ड पर 5 से 10 मिनट पढ़ने के लिए भी कहा जा सकता है इसलिए आप अपनी पसंद के अनुसार एक टॉपिक या कठिन टॉपिक तैयार करके रखें।
  • जिस पद के लिए अपने आवेदन किया है उससे संबंधित एनसीईआरटी की किताबों का गहराई के साथ अध्ययन करें
  • उम्मीदवार ध्यान रखें कि साक्षात्कार के दौरान सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना है एवं सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी और पासवर्ड साइज फोटो का फोल्डर बनाकर साथ रखें।

3 thoughts on “KVS Samvida Sathi Portal 2026: केवीएस संविदा साथी पोर्टल टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू”

  1. Hi
    mai from fill kar rha hu but 2nd step complete nhi ho rha hai usmai

    State or School ka to option aa rha hai but Designation mai koi option nhi aa rha hai kya karu wo option mandatory bhi hai uske bina next step bhi nhi aayega
    please this problem

    1. Hi,
      Agar aapke form ke 2nd step me “Designation” ka option show nahi ho raha hai ya blank aa raha hai, to ye portal ka temporary issue ya data loading problem ho sakta hai.
      Aap ye try karein:

      Page ko refresh karein aur dobara login karein

      Chrome browser ya incognito mode me form fill karein

      Mobile ke bajaye laptop/desktop se try karein

      Pehle State aur School properly select karein, uske baad thoda wait karein (Designation auto load hota hai)

      Agar fir bhi option nahi aaye to dusra browser (Chrome/Edge) use karein

      Agar problem fir bhi solve nahi hoti, to aap KVS helpdesk par contact karein:
      samagamhelpdesk@kvs.gov.in
      Kyuki ye portal centralized system hai jisme posts (PRT, TGT, PGT etc.) automatically load hote hain, kabhi-kabhi server issue ki wajah se designation list nahi dikhti

      Short + clear hai, user ko help bhi milegi.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *