LATEST

IGNOU Admission 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत अब 31 जुलाई तक करे आवेदन

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

IGNOU Admission 2026 Last Date Extended:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(IGNOU) ने जुलाई 2026 में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है, विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सीजन के लिए जो नए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी उसे बढ़ा दिया है।

विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए अब आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए तिथि को बढ़ा दिया है, इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय में 30 जून 2026 रखा था। और उसके बाद में 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाया लेकिन अब छात्रों की मांग और परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने फिर से इस अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक किया है।

IGNOU Admission 2026 Last Date Extended

IGNOU मैं अब 31 जुलाई 2026 तक आवेदन का मौका

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में अगर आप भी प्रवेश पाना चाहते हैं और जुलाई 2026 सत्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो एक बार फिर विश्वविद्यालय आपके लिए आवेदन का अवसर प्रदान किया है, अब आप 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नए सत्र के लिए जो छात्र प्रवेश देना चाहते हैं, और जो पहले से अध्यनरत है या अगले सेमेस्टर में प्रवेश जारी रखना चाहते हैं, वह निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं यह विश्वविद्यालय की ओर से आपको एक बार फिर मौका दिया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से यह मौका उन हजारों छात्रों के लिए उपयोगी माना जाएगा जो दस्तावेज तैयार करने फीस जमा करने या अन्य तकनीकी कर्म से अपना आवेदन नहीं कर पाए थे ऐसे समस्त विद्यार्थियों के लिए सलाह दी जाती है क्या अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करते हुए समय रहते अपना प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU के इस फैसले से किन छात्रों को होगा लाभ ?

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का जो अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला है इससे लाभ केवल छात्रों तक की सीमित नहीं है इससे यह सुविधा जो नए एडमिशन है या दोबारा रजिस्ट्रेशन दोनों श्रेणियां के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई गई है।

इसका सीधा मतलब है कि यदि आप पहली बार इग्नू में प्रवेश ले रहे हैं या पहले से किसी कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं या फिर अगले वर्ष या सेमेस्टर में प्रवेश जारी रखना चाहते हैं तो भी आप इस बड़ी हुई तिथि की समय सीमा का लाभ उठा सकते हैं।

विश्वविद्यालय की यह सुविधा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग(ODL) तथा Online Programmes दोनों पर भी प्रभावी रूप से लागू होगी।

इसके अतिरिक्त जुलाई 2026 सत्र में इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं इनमें लोकप्रिय एक और जो निम्नलिखित हैं वह सभी सम्मिलित है:-

  1. स्नातक (UG) प्रोग्राम
  2. स्नातकोत्तर (PG) प्रोग्राम
  3. डिप्लोमा एंड एडवांस्ड डिप्लोमा
  4. पीजी डिप्लोमा
  5. सर्टिफिकेट कोर्स
  6. ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम
  7. व्यावसायिक एवं कौशल आधारित कार्यक्रम

IGNOU पुराने विद्यार्थियों के लिए Re-Registration क्यों आवश्यक ?

आपको बता दें कि जो विद्यार्थी पहले से इग्नू में अध्यनरत है, उनके लिए केवल परीक्षा देना पर्याप्त नहीं होता अगले सेमेस्टर या अगले वर्ष के लिए पढ़ाई जारी रखने के लिए उनको री-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

यदि विद्यार्थी का पिछला परिणाम अभी तक लंबित है, या वह किसी विषय में असफल हो गया या फिर असाइनमेंट समय पर जमा नहीं करवा पाया तब उसे अगले सत्र के लिए Re-registration करवाना होगा अगर वह ऐसा नहीं करता है तो आगे की पढ़ाई उसकी प्रभावित हो सकती हैं।

IGNOU आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ एवं आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी यदि दस्तावेज पहले से स्कैन होकर तैयार हैं तो आपकी आवेदन प्रक्रिया और भी आसान और तेज हो जाएगी जो निम्न अनुसार है:-

  1. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  4. ग्रेजुएट या अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. अनुभव प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  6. SC, ST, OBC या  EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज

सभी स्कैन कॉपी स्पष्ट एवं निर्धारित फॉर्मेट में होना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त री-रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 री रजिस्ट्रेशन के लिए जमा करना होगा जबकि नए विद्यार्थी जो प्रवेश ले रहे हैं उनके लिए आवेदन शुल्क संबंधित कोर्स के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है जो आप ऑफिशल साइट पर आवेदन करने से पहले देख सकते हैं।

और आप आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI किसी भी माध्यम से कर सकते हैं इग्नू हर प्रकार के विकल्प उपलब्ध करवा रहा है।

IGNOU Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन का तरीका क्या है ?

विश्वविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से करने के लिए आपको निम्न अनुसार आवेदन करना होगा:-

  1. सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. नया एडमिशन या री रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनना है।
  3. अब नया पंजीकरण करें या पुराने लाॅगिन से अपना Login करें।
  4. आवेदन फार्म में सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  5. अब सभी आवश्यक दस्तावेज जो लागू हो सभी अपलोड करें।( निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें)
  6. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।(जिस कोर्स के लिए नया आवेदन कर रहे हैं सबके लिए अलग-अलग)
  7. आवेदन एक बार फिर चेक करें और सबमिट कर दे एवं आवेदन फार्म की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ध्यान रखने योग्य:- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ विद्यार्थी छोटी-छोटी गलतियां करती हैं जिसके बाद उन्हें कहीं प्रकार की समस्याएं आती है इसके लिए आवेदन करने से पहले सभी जानकारी प्रमाण पत्र के अनुसार ही भरें।

और निर्धारित की गई सीमा के अनुसार ही दस्तावेज फोटो हस्ताक्षर को अपलोड करें इसके अतिरिक्त गलत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज न करें क्योंकि आगे भी सभी सूचनाओं आपको इन्हीं माध्यम से प्राप्त होगी इसलिए आवेदन जमा करने से पूर्व यह एक बार अवश्य रूप से चेक करें।

IGNOU Admission 2026 Important Links

विवरणजानकारी
Fresh Admission Last Date31 जुलाई 2026
Re-Registration Last Date31 जुलाई 2026
Official Websitehttps://ignou.ac.in
Admission Portalhttps://ignouadmission.samarth.edu.in
Re-Registration Portalhttps://onlinerr.ignou.ac.in
Latest Updatesnokariadda.in

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *