LATEST

NEET UG Exam City 2026: नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी जारी ऐसे चेक करें

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

NEET UG Exam City 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है जो छात्र मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है कि यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 3 मई 2026 को परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा इसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।

जो उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं यानी अब यह पता कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी इसके अलावा नीट यूजी परीक्षा 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी एग्जाम सिटी चेक कैसे करें?, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा के दिन के दिशा निर्देश से संबंधित बताई जा रही है।

NEET UG Exam City 2026

भर्ती परीक्षा के संदर्भ में संक्षिप्त

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा भारत की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षाओं में मानी जाती है इसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बीडीएस बीएएमएस बीएचएमएस और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा का आयोजन पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से कराया जाता है जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा तैयारी की जा रही है एवं एग्जाम सिटी आज 13 अप्रैल को सुबह जारी कर दी गई है एवं इसके लिए परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक करवाया जाएगा एवं परीक्षा का माध्यम पूर्ण रूप से ऑफलाइन रखा गया है यानी पेन और पेपर के माध्यम से देना होगा।

ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से भ्रमित हो जाते हैं कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड के बीच क्या अंतर है तो आपको बता दें की एग्जाम सिटी स्लिप में आप केवल यह चेक कर सकते हैं की परीक्षा किस शहर में होगी इससे संबंधित सूचना पहले दी जाती है ताकि छात्र यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकें। इसके अलावा इसमें केवल उम्मीदवार का नाम फोटो आवेदन संख्या और परीक्षा शहर जहां पर परीक्षा केंद्र स्थित है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जाता है कि कौन से केंद्र पर परीक्षा का आयोजन होगा इससे संबंधित जानकारी केवल एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड एवं डाउनलोड कैसे करें?

एनटीए द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली NEET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को बता दे की परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है इस आधार पर 26 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएं आएंगे। अभी स्लिप जारी हुई है जिसमें केवल परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी दी गई है एवं इस परीक्षा के अंदर पर ले जाने से अनुमति नहीं दी जाएगी परीक्षा में शामिल होते समय एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए neet.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है उसके बाद होम पेज पर नीत यूजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है वहां पर मांगी गई जानकारी एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ से संबंधित भरकर अंत में सिक्योरिटी पिन डालकर submit के बटन पर क्लिक करना है अब आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ फाइल में डाउनलोड हो जाएगा जिसका प्रिंट आउट निकालना एवं परीक्षा में शामिल होते समय साथ लेकर जाना है।

NEET UG परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन तरीके से होगी इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय को शामिल किया गया है और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर भरने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है यह परीक्षा कुल 720 अंकों की होती हैं।

एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?

एनटीए द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली NEET UG परीक्षा की एग्जाम सिटी चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:-

  1. सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. उसके बाद होम पेज पर NEET UG Exam City 2026 के विकल्प का चयन करना है।
  3. वहां पर मांगी गई संपूर्ण जानकारी एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड से संबंधित दर्ज करना है।
  4. अब कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  5. आपकी एग्जाम सिटी पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Exam City Check Link 

महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि परीक्षा के समय आपके द्वारा किसी भी प्रकार की गलती ना की जाए। एवं उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी एवं जिसमें आपका रोल नंबर परीक्षा के अंदर का सटीक पता रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय अंकित किया गया है एडमिट कार्ड में निर्धारित जानकारी के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है।

  • परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से शुरू होगी लेकिन छात्रों को रिपोर्टिंग का समय 11:30 से लेकर 1:30 तक का रखा जाता है लेकिन यह समय 1:00 भी किया जाता है इससे संबंधित जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही सटीक उपलब्ध होगी।
  • एनटीए द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के साथ ही परीक्षा के केंद्र पर उपस्थित होना है हल्के कपड़े पहने और बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से बचें।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैद पहचान पत्र और दो पासवर्ड साइज फोटो साथ लेकर जाना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अब किसी भी प्रकार के नए सिलेबस पढ़ने से बचें एवं पढ़े गए नोटिस का रिवीजन करना शुरू करें और परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि परीक्षा में शामिल होते समय आपको सबसे पहले पेपर में उपलब्ध है सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है उसके बाद ही उसको हल करना शुरू करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *