LATEST

Rajasthan JET 2026: राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय एडमिशन शुरू 12वीं पास करें आवेदन

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

Rajasthan JET 2026: कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ने राजस्थान जेट परीक्षा के लिए आधिकारिक घोषणा की गई है इसके माध्यम से प्रतिष्ठित सरकारी और निजी विश्वविद्यालय में कृषि वानिकी और डेयरी टेक्नोलॉजी से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है यानी यदि आप भी कृषि के क्षेत्र में स्नातक डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरकर एडमिशन ले सकते हैं। इसका आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा उसके बाद एडमिशन मिलेगा।

आधुनिक युग में खेती केवल प्रारंभिक तरीके तक ही सीमित न रहकर अब विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से की जाने लगी है इस दिशा के बढ़ते कदम के अनुसार आप राजस्थान जेट परीक्षा के लिए इस वर्ष शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दी गई है यदि आप यह कृषि विशेषज्ञ या वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं तो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होकर अपना सपना साकार कर सकते हैं इसके अलावा इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत एवं डिटेल जानकारी या उपलब्ध करवाई जा रही है।

Rajasthan JET 2026

Rajasthan JET 2026 संक्षिप्त जानकारी

विवरण जानकारी 
संस्थास्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
परीक्षा का नामRajasthan JET 2026
पाठ्यक्रमB.Sc, B.Tech
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा तिथि21 जून 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन फार्म पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए हैं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 18 अप्रैल 2026 से 17 मई 2026 तक भर सकते हैं इसके अलावा विलंब शुल्क ₹500 के साथ 20 मई 2026 तक उम्मीदवार को आवेदन करने का मौका दिया गया है इसके लिए परीक्षा का आयोजन 1 महीने बाद 21 जून 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:10 तक करवाया जाएगा।

इस परीक्षा में शामिल होने के बाद छात्र विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं तो इस प्रकार हैं :-

  • B.Sc. एग्रीकल्चर बागवानी वानिकी
  • B.Sc. खाद्य पोषण और विज्ञान
  • बीएससी सामुदायिक विज्ञान या होम साइंस
  • B.F.Sc. मत्स्य विज्ञान
  • B.Tech डेयरी प्रौद्योगिकी या खाद्य प्रौद्योगिकी

Rajasthan JET 2026 पात्रता मापदंड

इस परीक्षा का आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कृषि या साइंस संकाय से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए इसके इसके अलावा एससी एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट भी दी गई है।

आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 31 अगस्त 2026 के अनुसार न्यूनतम 16 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है एवं आयु सत्यापन के लिए दसवीं कक्षा की अंक तालिका को आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड करना होगा।

Rajasthan JET 2026 आवेदन शुल्क

राजस्थान जेट 2026 का आवेदन करते समय अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क रखा गया है जो सामान्य अन्य राज्य के अभ्यर्थी एवं राज्य के क्रिमी लेयर ओबीसी ईडब्ल्यूएस के लिए 1925 रुपए एवं राज्य के ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर एससी एसटी ईडब्ल्यूएस एसएपी के लिए ₹1595 रखा गया है

इस शुल्क का भुगतान आवेदन के समय ऑनलाइन तरीके से करना है एवं यदि किसी छात्र के द्वारा 17 मई के बाद आवेदन फॉर्म भरा जाता है तो ₹500 अतिरिक्त विलंब शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

राजस्थान जेट 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन ओएमआर शीट आधारित होगी इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझना काफी महत्वपूर्ण होता है इस परीक्षा में एग्रीकल्चर बायोलॉजी केमिस्ट्री फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषय होते हैं अभ्यर्थी को इन पांच विश्व में से किन्हीं तीन विषयों का चुनाव करना होगा एवं प्रत्येक विषय के लिए 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस प्रकार अभ्यर्थी को कुल तीन विषयों के लिए 120 प्रश्न हल करने होंगे छात्र द्वारा प्रत्येक सही उत्तर देने पर 4 अंक दिए जाएंगे लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर भरने पर 1 अंक काट लिया जाएगा इसलिए छात्र परीक्षा के समय उन्हें प्रश्नों का उत्तर दें जिन्हें वह सुनिश्चित तरीके से सही कर सकें। इस परीक्षा को हल करने के लिए 120 प्रश्नों के लिए 120 मिनट का दिया जाएगा इसके अलावा ओएमर विवरण भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

Rajasthan JET 2026 कैसे होगा चयन

राजस्थान जेट 2026 के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी और मेरिट आधारित रखी गई है।

  1. प्रवेश परीक्षा: सबसे पहले अभ्यर्थियों के लिए 21 जून 2026 को ऑफलाइन ओमर आधारित परीक्षा का आयोजन होगा।
  2. परिणाम और मेरिट: परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  3. ऑनलाइन काउंसलिंग: मेरिट में सफल हुए छात्रों को कॉलेज की प्राथमिकता भरने का लिए ऑनलाइन काउंसलिंग करने का मौका दिया जाएगा।
  4. सीट एलॉटमेंट: रैंक और पसंद के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी ।
  5. दस्तावेज सत्यापन संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवंटित कॉलेज में जाकर सभी मूल दस्तावेजों की जांच करानी होगी और प्रवेश शुल्क भी जमा करवाना होगा।

आवेदन करने का आसान तरीका

Rajasthan JET 2026 के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरना होगा छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई जानकारी नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी भरकर नया अकाउंट बनाएं।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फार्म भरें।
  • मांगा गया आवश्यक विवरण माता-पिता का नाम, पता, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सही-सही भरनी है।
  • आवेदन में मांगें गए आवश्यक दस्तावेज पासवर्ड साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं 12वीं कक्षा की अंक तालिका स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Apply Online Link 

Rajasthan JET 2026: राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय एडमिशन शुरू 12वीं पास करें आवेदन
डाउनलोड करें
PDF लोड हो रही है...
PDF दस्तावेज़

छात्रों द्वारा इस परीक्षा में सफल होने के लिए राजस्थान बोर्ड या एनसीईआरटी की 11वीं और 12वीं की किताबों को गहराई से पढ़ें एवं पिछले 5 से 10 वर्षों के जेट परीक्षा पेपर को हल करके आपके प्रश्नों की प्रकृति और कठिनाई के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है एवं सप्ताह में काम से कम एक या दो बार ओएमआर शीट पर अभ्यास करने का भी प्रयास करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 1 सवाल
1
राजस्थान जेट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

इसके लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 16 मई 2026 रखी गई है एवं ₹500 विलंब शुल्क के साथ 20 मई 2026 तक का आवेदन कर सकते हैं।

Koi aur sawaal? Contact Us
Surendar Bhadu
Surendar Bhadu
Senior Content Writer & Digital Journalist
nokariadda1@gmail.com
Sanchore Rajasthan 343041
Hindi, English
Post Graduation – JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University)
Area of Expertise
Government Jobs, Sarkari Yojana, Admit Card, Results, Education News, Latest Updates
Certification
Content Writing & Blogging
Digital Media Journalism
नमस्ते ! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं, किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, फिर लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक ही है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें। अधिक मेरे बारे मेरे Social Media और LinkedIn पर देख सकते है, धन्यवाद....

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *