LATEST

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026: चलिए साथियों आज हम आपके साथ राशन कार्ड से जुड़ी कुछ विशेष जानकारियां जैसे किसी मेंबर का नाम राशन कार्ड से रिमूव करना हो या किसी नए मेंबर का नाम राशन कार्ड में जोड़ना हो तो यह प्रक्रिया कैसे और किस प्रकार से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे।

क्यों क्योंकि हमें कहीं बार इस प्रकार की समस्याएं आती है कि किसी भी मेंबर का नाम रिमूव करवाना हो या किसी का नाम जुड़वाना हो तो हमें कहीं प्रकार के चक्कर काटने पड़ते हैं तो आज हम आपके साथ यह विशिष्ट प्रकार की जानकारी शेयर करेंगे जिससे आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा।

देखो राशन कार्ड में किसी भी सदस्य का नाम जब रिमूव करते हैं या नहीं जैसे घर का लड़का हो तो उसका यदि विवाह हो जाए अथवा लड़की हो तो उसकी शादी हो जाए तो हम उसके नाम को नए परिवार के साथ जुड़वाते हैं और दूसरे परिवार से लाकर जिस घर में लड़के से शादी हुई है उसका नाम अपने राशन कार्ड में जुड़वाते हैं यही प्रक्रिया हमें करना पड़ता है।

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

क्योंकि इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करने के लिए हमें सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं से वंचित रख दिया जाता है तो आज हम आपके साथ यह पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप शेयर करेंगे ताकि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो और आगे आप यह काम आसानी से कर सके।

तो चलिए शुरू करते हैं राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया क्या रहेगी और नाम हटाने की प्रक्रिया क्या रहेगी और कहां पर जाकर और किस प्रकार से हम नाम को हटा सकते हैं और नाम को वापस जोड़ सकते हैं सारी जानकारी यहां कर करेंगे आप स्टेप बाय स्टेप जानकारी को पढ़कर यह काम आसानी से कर सकेंगे।

राशन कार्ड में नया सदस्य के नाम कब जोड़े और कब हटाए जाते हैं?

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026 सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राशन कार्ड जारी किया जाता है और वह इस राशन कार्ड के माध्यम से ही सस्ते दाम पर गेहूं चावल चीनी और अन्य खाद्यान्न प्राप्त करते हैं जो अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग तय किया जाता है।

इसी के साथ राशन कार्ड कहीं सरकारी योजनाओं पहचान सत्यापन प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है आपको बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति निश्चित मात्रा में राशन उपलब्ध करवाया जाता है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी इसके तहत सहायता दी जाती है।

आपको बता दें कि किसी भी सदस्य का सदस्य का नाम किस प्रकार से जोड़ा जाता है तो समय के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में यह बदलाव होता है यह बात निश्चित है क्योंकि किसी भी घर में बच्चे का जन्म होता है और एक समय के बाद उसकी शादी होती है तो नया सदस्य परिवार में शामिल हो जाता है इस स्थिति में हमें उसे सदस्य का भी नाम राशन कार्ड में जुड़वाना होता है अथवा ऐसी कंडीशन होती है जिसमें परिवार का कोई बुड्ढा या किसी परिवार के सदस्य का देहांत हो जाता है तो इस स्थिति में राशन कार्ड में हमें बदलाव करना होता है। दूसरी और अगर हमारे परिवार से किसी लड़की की शादी हो जाती है और वह दूसरे परिवार में चली जाती हैं तो उसे स्थिति में उसका नाम यहां से यानी मौजूदा परिवार से हटाकर नए परिवार में शामिल करवाना होता है इस स्थिति में यहां से उसका नाम कट जाता है और अगर परिवार का कोई सदस्य है परिवार से अलग होता है तो इस स्थिति में भी उसे राशन कार्ड से उसका नाम अलग किया जाता है।

अगर हम इस प्रकार की जानकारी बदलाव नहीं करवाते हैं तो हम सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं से वंचित रह सकते हैं इसीलिए हमें सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइंस और सरकार द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड को संशोधित करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है जिसमें नाम को हटाने और जुड़वाने की प्रक्रिया शामिल रहती है।

राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ना या नाम हटाना क्यों जरूरी ?

परिवार की संरचना समय-समय पर बदलती रहती है यह हर किसी को ज्ञात होता है कि समय के साथ बदलाव तो होना ही है इस स्थिति में घर में बच्चे का जन्म होना शादी के बाद नया सदस्य परिवार में आना अथवा किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु या विवाह के बाद उसका दूसरे परिवार के साथ राशन में स्थानांतरण होना इस परिस्थिति में राशन कार्ड में अपडेट किया जाता है।

यदि सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा जाता है तो उसके हिस्से का राशन मिलना तो बंद होगा ही और भविष्य में किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे वहीं यदि किसी ऐसे व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में बना रहता है जो उसे परिवार का हिस्सा नहीं है तो रिकॉर्ड गलत माना जाएगा और सत्यापन के दौरान हमें कहीं प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इस स्थिति में हमें नाम को हटाना भी जरूरी है।

और इन्हीं सभी कारण की वजह से सरकार समय-समय पर नागरिकों को राशन कार्ड में संशोधन की सुविधा प्रदान करती है ताकि परिवार का रिकॉर्ड हमेशा सही और नवीनतम बना रहे और नए सदस्यों के नाम जोड़े जाए और पुराने सदस्यों के नाम जो उसे परिवार के हिस्से नहीं है उनका हटाया जाए अब अधिकांश राज्य में यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है जिससे यह कार्य आसानी से हो जाता है।

राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ने के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज (Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026)

राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कुछ सामान्य पात्रता निर्धारित की गई है हालांकि यह अलग-अलग राज्यों के लिए नियम अनुसार थोड़ा अलग-अलग हो सकता है सामान्यत केवल वही व्यक्ति राशन कार्ड में जोड़ा जा सकता है जो वास्तव में उसे परिवार का सदस्य हो या किसी अन्य सक्रिय राशन कार्ड में उसका नाम दर्ज हो तभी वह राशन कार्ड में जोड़ा अथवा हटाया जा सकता है।

यदि परिवार की मैं किसी बच्चे का जन्म हुआ हो तो उसका जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड यदि बन गया हो तो आधार कार्ड पर उसका नाम जोड़ा जा सकता है शादी के बाद पत्नी का नाम पति के राशन कार्ड में जोड़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए पहले उसके मायके के राशन कार्ड से उसका नाम हटाना जरूरी होता है।

और यदि कोई आश्रित माता-पिता या अन्य पत्र सदस्य आपके साथ स्थाई रूप से रह रहे हैं या किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल नहीं है तो राज्य सरकार के नियम अनुसार उनका नाम भी जोड़ा जा सकता है आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड में अंदर जानकारी राशन कार्ड में दी जाने वाली जानकारी से मेल खाती हो तो भी आप उसमें नाम जुड़ सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज सूची:-

1. सामान्य दस्तावेज:-  परिवार के मुखिया आधार कार्ड, वर्तमान राशन कार्ड की फोटो कॉपी , नए सदस्य का आधार कार्ड , मोबाइल नंबर, पासवर्ड साइज फोटो (यदि जरूरी हो तो)

2. यदि नवजात शिशु का नाम जुड़वाना है तो :- जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो तो), माता-पिता का आधार कार्ड

3. शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए:– विवाह प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो), पत्नी का आधार कार्ड, मायके के राशन कार्ड से नाम हटाने का प्रमाण (NOC)

4. अन्य सदस्य का नाम जोड़ना हो तो:– संबंध का प्रमाण (सदस्य आपका क्या लग रहा है), निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), अन्य दस्तावेज जो संबंधित राज्य सरकार मांगती है।

विशेष सूचना:- आवेदन करने से पहले अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेजों की सूची अवश्य देख लें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि या समस्या आपको ना आए।

यहाँ भी पढ़े:-IGNOU Admission 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत अब 31 जुलाई तक करे आवेदन

राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने का ऑनलाइन प्रक्रिया Ration Card Me New Mamber Name Add Online Process 2026

यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो और आप घर बैठे राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन यह सुविधा ऑनलाइन आपके राज्य में होनी चाहिए तभी आप यह प्रक्रिया अपना सकते हैं अन्यथा आप ऑनलाइन तरीके से नाम नहीं हटा सकते आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर विजिट करके जानकारी चेक कर सकते हैं।

1.सबसे पहला तरीका है राज्य की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है यानी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग या राशन कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट अपने राज्य की खोलना है। ( फोटो फाइल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से है आप अपने राज्य आधिकारिक वेबसाइट के साथ सम प्रक्रिया अपना सकते हैं)

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

2.अब आपको वेबसाइट पर लोगों के विकल्प पर क्लिक करना होगा लोगिन करने के लिए आपके पास कहीं विकल्प हो सकते हैं जैसे एसएसओ आईडी मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर यूजर आईडी और पासवर्ड (यदि आपका अकाउंट नहीं बना है सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी)

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

3.अब आपके सामने लोगिन करने के बाद कहीं प्रकार के मेनू विकल्प ओपन होंगे जो विकल्प इस प्रकार से होगें:-

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

  • Add Mamber
  • Mamber Addition
  • Family Mamber Addition
  • Ration Card Modification
  • राशन कार्ड संशोधन

इस प्रकार के विकल्प पर आपको जो कार्य करना होगा उसे पर क्लिक करना होगा।

4. अब उसके बाद राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और उसके पश्चात अपने परिवार के जो भी सदस्य की जानकारी होगी वह आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

5. अगले स्टेप में आपको नए सदस्य की जानकारी को भरना होगा जिसमें सभी जानकारी सावधानी पूर्वक और स्पष्ट रूप से भरना है जो निम्न अनुसार होगी:-

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

  • सदस्य का पूरा नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • आधार नंबर
  • परिवार के मुखिया से संबंध
  • मोबाइल नंबर (यदि लागू हो)

सभी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार भरना है और आधार कार्ड की जानकारी मेल खानी चाहिए तभी आपका नाम जुड़ पाएगा।

6. अगले स्टेप में अब आपसे सभी दस्तावेज पीडीएफ या जेपीजी फॉर्मेट में मांगे जाएंगे जो आपको उनके द्वारा उपलब्ध करवाई गई फॉर्मेट साइज में उपलब्ध करवाने होंगे:-

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

  • फाइल स्पष्ट हो किसी प्रकार का धुंधला या खराब इमेज या पीडीएफ अपलोड ना करें।
  • निर्धारित की गई साइज से अधिक ना हो अन्यथा आप अपलोड नहीं कर पाएंगे।
  • सभी दस्तावेज जो अपलोड कर रहे हो सही और स्पष्ट होने चाहिए।

7.अगले स्टेप में आप आवेदन की जांच आवश्यक रूप से करें एक बार स्पष्ट रूप से जांच हो जाए और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद इस सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है पूरी जानकारी सही होने पर ही सबमिट करें यदि कोई गलती हो तो उसे इस समय सुधार ले।

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

8.अब अगले स्टेप में आवेदन को सबमिट कर देना है सबमिट पर क्लिक करने के बाद आवेदन सफल होने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर या रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा उसको आप नोट करके रखें वह आपको आगे काम आएगा राशन कार्ड की स्थिति देखने के लिए।

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

9. अब अंतिम स्टेप में आवेदन का सत्यापन होने के बाद आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी सभी दस्तावेज सही पाए जाने की स्थिति में आपने जो आवेदन किया था उसे सदस्य का नाम राशन कार्ड से जुड़ जाएगा और यदि आपने किसी प्रकार की कोई गलती या त्रुटि रखी है तो आवेदन निरस्त हो जाएगा आपको यह प्रक्रिया फिर से करना होगा।

Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026

Ration Card Me New Mamber Name Add करने की ऑफलाइन प्रक्रिया

आपको बता दें कि यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है और आपने यह चेक भी कर लिया आपकी आधिकारिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर तो अब आपको राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया आपके राज्य में उपलब्ध नहीं है तो अब आपके पास एक ही विकल्प बच्चा है ऑफलाइन तरीके से नाम को जुड़वाना इसके लिए आपको निम्न अनुसार तरीका अपनाना होगा:-

क्या करना है कि आपको अपने नजदीकी खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय अथवा ई-मित्र केंद्र (राजस्थान के लिए) और जन सेवा केंद्र (CSC) अथवा लोक सेवा केंद्र में जाना होगा जो आपके नजदीक उपलब्ध हो।

वहां से आपको राशन कार्ड संशोधन फॉर्म प्राप्त करना है और जो संशोधन फॉर्म होगा उसमें आपको निम्न अनुसार जानकारी दर्ज करना है जो निम्न अनुसार है :-

  • राशन कार्ड नंबर
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • पूरा पता
  • मोबाइल नंबर
  • नए सदस्य का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • परिवार के मुखिया से संबंध (पुत्र, पुत्री, पत्नी आदि)
  • आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो)

विशेष ध्यान दें:- सभी जानकारी आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज जो समय प्रमाणित फोटोकॉपी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी वह निम्न अनुसार है यह दस्तावेज आपको संशोधित फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे जो निम्न अनुसार है:-

  • वर्तमान राशन कार्ड की कॉपी
  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • नए सदस्य का आधार कार्ड
  • नवजात शिशु के लिए जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए विवाह प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (सरकार द्वारा प्रमाणित)

अब सभी जानकारी और दस्तावेजों की जांच करने के बाद आवेदन फार्म को संबंधित अधिकारी या सेवा केंद्र पर जमा कर देना है यदि सेवा शुल्क निर्धारित हो तो उसका भुगतान करें।

उसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी रसीद (Acknowledgement Selip) यह एप्लीकेशन नंबर दिया जाएगा उसे सुरक्षित रखें क्योंकि भविष्य में स्थित यानी एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए आपको उसकी आवश्यकता होगी।

उसके बाद आवेदन जमा करने के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों और दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी आपके घर का भौतिक सत्यापन भी यानी फिजिकल वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं। सब कुछ सामान्य स्थिति में पाए जाने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर दिया जाएगा और सदस्य का नाम आपका राशन कार्ड से जुड़ जाएगा।

Ration Cards/Beneficiaries under NFSA

(Click the name of State/UT to view their respective Ration Card reports)

Andhra PradeshA & N IslandsArunachal Pradesh
AssamBiharChandigarh
ChhattisgarhDadra & Nagar HaveliDaman & Diu
DelhiGoaGujarat
HaryanaHimachal PradeshJammu & Kashmir
JharkhandKarnatakaKerala
LakshadweepMadhya PradeshMaharashtra
ManipurMeghalayaMizoram
NagalandOdishaPuducherry
PunjabRajasthanSikkim
Tamil NaduTelanaganaTripura
Uttar PradeshUttarakhandWest Bengal

बता दें कि ऑफलाइन आवेदन में आपको कुछ समय देना होगा क्योंकि ऑफलाइन आवेदन के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य के नाम जोड़ने के लिए सामान्यतः 7 से 30 दिन का समय लग सकता है हालांकि यह समय सरकार की कार्य प्रणाली दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य आवेदनों की संख्या के आधार पर काम या अधिक भी हो सकता है। कुछ-कुछ मामलों में यह प्रक्रिया एक या दो दिन में भी हो सकती है लेकिन कुछ-कुछ में एक महीने से भी अधिक समय लग सकता है।

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और यह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी अब हम अगले आर्टिकल में आपको राशन कार्ड से नाम सदस्य का कैसे हटाए इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे ताकि आप अपने राशन कार्ड से किसी भी सदस्य का नाम कैसे हटाए उसका पूरा जानकारी ले सकें धन्यवाद …..

2 thoughts on “Ration Card Me New Mamber Name Add Process 2026”

  1. Pingback: Ration Card Me Mamber Name Remove Process 2026: सदस्य का राशन कार्ड से नाम कैसे हटाए संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप - Nokari Adda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *