RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश में ऐसे युवा उम्मीदवार जो स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं उन उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है आज आरपीएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सब्जेक्ट वाइज परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है इस परीक्षा की आधिकारिक घोषणा के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याख्याता के रिक्त पदों को भरने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आपके द्वारा भी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर गया है तो अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है।
आरपीएससी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक परीक्षा नोटिस के अनुसार अलग-अलग विषयों के अनुसार परीक्षा का आयोजन 31 मई से लेकर 11 जून 2026 तक करवाया जाएगा इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। इससे संबंधित जानकारी आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया है।
भर्ती के बारे में संक्षिप्त जानकारी
RPSC 1st Grade Teacher भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 3225 पदों को भरने के लिए जारी किया गया था जिसके लिए सामान्य विषयों के साथ-साथ पहुंचे और शारीरिक शिक्षा विषयों के भी पद शामिल किए गए हैं। इसके लिए विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए थे जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा था वह उम्मीदवार अब इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं एवं परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन तरीके से करवाया जाएगा एवं इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को नौकरी राजस्थान में दी जाएगी एवं इसके लिए सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल 12 के अनुसार रखी गई है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म एसएसओ पोर्टल के माध्यम से 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक मांगे गए थे एवं इसके लिए योग्यता संबंधित विषय से पोस्टग्रेजुएट और b.ed डिग्री आरपीएससी द्वारा परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट घोषित की गई है जिसके अनुसार 31 मई से 11 जून तक करवाई जाएगी जिसमें से कौन से विषय की परीक्षा कब होगी इससे संबंधित जानकारी या उपलब्ध करवाई जा रही है।
RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2026 सब्जेक्ट वाइज परीक्षा तिथि
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 31 मई 2026 से शुरू हो रही है।
Group A
- 31 मई 2026 सुबह 10:00 बजे से 11:30 तक सामान्य जागरूकता एवं सामान्य अध्ययन पेपर एक आयोजन होगा एवं दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
- 1 जून 2026 को सुबह में इतिहास की परीक्षा और दोपहर में अंग्रेजी की परीक्षा का आयोजन होगा इसमें सुबह की पारी के लिए समय 9:00 से 12:00 तक एवं दूसरी पारी का समय 2:30 बजे से 5:30 तक रखा गया है।
- 2 जून 2026 इस दिन कॉमर्स की परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 तक एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
Group B
- 3 जून 2026 के दिन अभ्यर्थियों के लिए सामान्य जागरूकता एवं सामान्य अध्ययन का पेपर होगा जिसका समय 10:00 से 11:30 बजे रखा गया है एवं राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा दूसरी पारी में होगी इसके लिए समय 2:30 बजे से 5:30 तक का रहेगा।
- 4 जून 2026 इस दिन सुबह 9:00 से 12:00 तक भूगोल की परीक्षा और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक जीव विज्ञान बायोलॉजी की परीक्षा होगी।
- 5 जून 2026 को सुबह 9:00 से 12:00 तक संस्कृत एवं फिजिक्स की परीक्षा और गणित की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
- 6 जून 2026 इस दिन पहली पारी में 9:00 से 12:30 बजे तक सोशियोलॉजी की परीक्षा होगी उसके बाद इकोनामी और म्यूजिक की परीक्षा दूसरी पारी में होगी।
- 7 जून 2026 देवनागरी की परीक्षा सुबह 9:00 से 12:30 उर्दू और पंजाबी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक
- 8 जून 2026 पहली पारी में एग्रीकल्चर और लोक प्रशासन विषय की और दूसरी पारी में होम साइंस।
- 9 जून राजस्थानी भाषा की परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 तक।
Group C
- 10 जून 2026 को पेपर एक सामान्य अध्ययन कोर्स का होगा जिसका समय 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा उसके बाद अन्य छोटी-छोटी विषयों की परीक्षा होगी जिसके लिए समय दूसरी बड़ी में ढाई बजे से 5:30 तक रहेगा।
Group D
- 11 जून 2026 को फिजिक्स एजुकेशन पेपर एक सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक एवं फिजिक्स एजुकेशन पेपर दो दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक।
परीक्षा की तिथि से संबंधित संपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिस से प्राप्त करके उपलब्ध करवाई गई है एवं अभ्यर्थी एक बार परीक्षा तिथि नोटिस को अवश्य चेक करें।
RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड कैसे करें?
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती का एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:-
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर न्यूज़ के सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां पर RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी।
- उसमें अपनी विषय के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
RPSC 1st Grade Teacher परीक्षा पैटर्न
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से दो पेपर में होता है जिसमें पेपर एक के लिए 150 निर्धारित किए जाते हैं जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए 1.30 घंटे का समय दिया जाता है इसमें राजस्थान का इतिहास, भारतीय आंदोलन, मानसिक योग्यता, सांख्यिकी गणित, भाषा, समसामयिक मामले और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
पेपर दो में कुल 300 अंक निर्धारित किए जाते हैं जिसमें 150 प्रश्न आएंगे एवं इनको हल करने के लिए 3 घंटे का समय रखा गया है यह परीक्षा अभ्यर्थी के चुने हुए मुख्य विषय पर आधारित होती हैं परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान रखा गया है प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा एवं साथ ही प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है।
अंतिम समय में तैयारी कैसे करें?
अब परीक्षा नजदीक आ गई है एवं अभ्यर्थी इस बात को लेकर कन्फ्यूज में रहते हैं कि अब अंतिम समय में कुछ नया पढ़ा जाए या पढ़ें हुए का पुनः रिवीजन किया जाए तो आपको बता दे की नए टॉपिक पढ़ने की बजाय आप पुराने पढ़ें हुए नोटिस को बार-बार रिवीजन करें इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए आरपीएससी द्वारा पिछले 5 से 10 वर्षों में आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न पत्र को हल करें जिससे आपको परीक्षा के स्तर और प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा भी मिलेगा।
इसके साथ ही समय प्रबंधन सुधारने के लिए आपको नियमित रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मॉक टेस्ट देना है एवं राजस्थान और भारत के पिछले 1 साल के करंट अफेयर्स पर से विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि पेपर एक में करंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।
RPSC फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 31 मई से 11 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती परीक्षा में कुल 3225 पद रखे गए हैं।

