LATEST

DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जो महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है इस बार उम्मीदवारों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और दूसरी और आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। महंगाई भत्ते में होने वाली आगामी वृद्धि ने करोड़ों परिवारों के चेहरे पर खुशखबरी ला दी है एवं बढ़ती महंगाई के इस दौर में सरकार का यह कदम कर्मचारियों की तरह शक्ति को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्र सरकार 1 साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करता है पहली जनवरी और दूसरी जुलाई में की जाती है लेकिन इस बार घोषणा में थोड़ी देरी देखी जा रही है जिससे कर्मचारियों के मन में कहीं सवाल उत्पन्न हो रहे हैं लेकिन विशेषज्ञों और सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। इस बार महंगाई भत्ते में 2 से 3% की बढ़ोतरी हो सकती है एवं इसके बाद बढ़े हुए DA का आंकड़ा 60% के करीब या उससे ऊपर भी जा सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों की मासिक पेंशन भी प्रभावित होगी।

DA Hike Latest News

किसे कितना मिलेगा लाभ

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा एवं पेंशन भोगियों को भी अतिरिक्त महंगाई भत्ते के कारण पेंशन भी बढ़ जाएगी हमेशा कर्मचारियों की बेसिक पे के आधार पर वेतन स्तरों के आधार पर ही उनके पैसे बढ़ाए जाते हैं।

न्यूनतम वेतन स्तर में ₹18000 बेसिक पे होती है जिन कर्मचारियों की सैलरी 18000 रुपए हैं उनकी सैलरी हर महीने 360 रुपए से बढ़कर 540 रुपए का ही फायदा देखने को मिलेगा वही वार्षिक आधार पर यह वृद्धि लगभग 4320 से लेकर 6480 के बीच रहेगी।

दूसरे नंबर पर 29200 रुपए बेसिक सैलरी तय की जाती है जिसमें कर्मचारियों की इस खबर के अनुसार मासिक आय 584 रुपए से बढ़कर 800 रुपए होगी एवं तीसरे नंबर पर आने वाले कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 56100 रुपए होता है यानी वेतन मैट्रिक्स पे लेवल 10 के आसपास के कर्मचारियों को हर महीने ₹1100 से अधिक का लाभ मिलेगा।

अब बात की जाए सबसे वरिष्ठ सीनियर लेवल के कर्मचारी जिनकी 2.5 लाख रुपये बेसिक सैलरी होती है यानी ऐसे कर्मचारी जो कैबिनेट सचिव स्तरीय वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा उनकी मासिक सैलरी ₹5000 से 7500 रुपए तक बढ़ सकती है।

एक सबसे बड़ा सवाल सभी कर्मचारियों के मन में होता है कि एरियर भले ही सरकार की डीए में घोषणा अप्रैल या उसके बाद करें लेकिन यह नियम के अनुसार 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाता है इसका मतलब है कि जनवरी से लेकर घोषणा होने तक महीना का बकाया पैसा कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा इससे त्योहार या निवेश की योजना बना रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

महंगाई भत्ते में देरी की मुख्य वजह

हर वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी जाती है लेकिन इस वर्ष 2026 में DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी होने के लिए कुछ कारण माने जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं:-

  • नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत और बजट आवंटन की वजह से कहीं फाइलों की प्रक्रिया में समय लग सकता है।
  • सरकार द्वारा वर्तमान में आठवें वेतन आयोग की रूपरेखा तैयार करने में व्यस्त है।
  • आयोग ने पहले ही दिल्ली और पुणे जैसी जगह पर हितधारकों के साथ मीटिंग शुरू कर दी है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार ने बजट 2026-27 में सैलरी एवं पेंशनर्स के लिए पर्याप्त फंड पहले से ही आवंटित कर दिया है इसलिए दिए में बढ़ोतरी होना पक्का है।

आठवां वेतन आयोग कब तक होगा लागू

महंगाई भत्ते के साथ-साथ आठवें वेतन आयोग पर भी तेजी से काम किया जा रहा है खबरों के अनुसार अब सरकार एक्शन मोड पर हैं आयोग द्वारा 28 व 30 अप्रैल को दिल्ली और 4 से 5 मई को पुणे में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से मुलाकात करने की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही आयोग के कामकाज में तेजी लाने के लिए सरकार ने 1.80 लाख रुपए तक के वेतन वाले कंसलटेंट पदों पर भर्तियां भी निकाली हैं इससे यह पूर्ण रूप से साबित होता है कि सरकार अगले वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने की दिशा में गंभीर रूप से कार्य कर रही है एवं लगभग 2026 के अंत या 27 की शुरुआत में बड़े वेतन में सुधार ला सकते हैं।

इस प्रकार आठवें वेतन आयोग को इस बार लागू होने में देरी हो रही है हर 10 वर्ष के बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाता है उसी के अनुसार जनवरी 2026 में लागू होना था लेकिन सरकार द्वारा इसके संबंध में सिफारिश में देरी होने के कारण समय लग सकता है।

महंगाई भत्ते (DA) का निर्धारण कैसे होता है?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का निर्धारण पिछले 12 महीना के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है यानी 2016 में जब सातवां वेतन आयोग लागू हुआ था तब दिए 0% था जो अब 10 वर्षों में बढ़कर 60% तक पहुंच गया है इससे यह दर्शाता है कि पिछले दशक में महंगाई की रफ्तार किस तरह से बढ़ी है और सरकार द्वारा किस प्रकार से अपने कर्मचारियों को इस वित्तीय दबाव से बचने के लिए कोशिश की जा रही है

यानी कुल मिलाकर बढ़ती महंगाई के कारण DA में भी बढ़ोतरी की जाती हैं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाले कुछ ही दिनों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है इसके साथ-साथ आठवें वेतन आयोग का कार्य भी प्रगति पर है जिससे कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें और एरियर के रूप में मिलने वाली राशि आपको जल्दी मिल जाएगी क्योंकि सरकार द्वारा इस बार बजट में भी कर्मचारियों के लिए फंड अलग से रख दिया गया है।

3 thoughts on “DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी”

  1. 8वे वेतन आयोग का कब से लागू होना है मै जुलाई 2027 मे रिटायरमेंट होऊंगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *