LATEST

Social Security Pension Increased: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ₹150 की बढ़ोतरी

📐 Image Resizer
फॉर्म के लिए फोटो Resize करो
बिल्कुल FREE! 🚀
अभी Resize करो →
🖼 BG Remover
Background हटाओ — फॉर्म के लिए
बिल्कुल FREE!
अभी हटाओ Background →

Social Security Pension Increased: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के गरीब वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के तहत वृद्ध लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके उन्हें प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के लाखों पेंशनभोगियों की मासिक सहायता राशि में 150 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय केवल राज्य की लोक कल्याणकारी नीतियों को दर्शाने के साथ-साथ समाज के अंतिम सौर पर बैठे व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देता है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की गरीब वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है इस क्रम में प्रदेश के दिव्यांगजन वृद्ध विधवा एकल नारी एवं लघु सीमांत किसानों को हर महीने ₹1300 की मासिक सहायता प्रदान की जाती थी जिसमें ₹150 की बढ़ोतरी करने पर अब 1450 रुपए की पेंशन प्रदान की जाएगी जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा एवं जीवन यापन आसानी से हो पाएगी।

Social Security Pension Increased

 

योजना का उद्देश्य

Social Security Pension योजना का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो अपनी आयु के साथ-साथ शारीरिक स्थिति या आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण स्वयं का भरण पोषण करने में असमर्थ हो जाते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करते हुए इस में वृद्धि की गई है वर्तमान में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है ताकि बुर्जुग, विधवा और दिव्यांगजन के आर्थिक दबाव को काम किया जा सकें।

इससे अब बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को अपनी छोटी-मोटी जरूरत के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी एवं जब लाखों लाभार्थियों के पास अतिरिक्त पैसा पहुंचेगा तो इससे वह स्थानीय बाजारों में खर्च कर सकेंगे जिससे ग्रामीण व्यापार को भी गति मिलेगी एवं अतिरिक्त राशि मिलने से उसका उपयोग खर्चों के लिए किया जा सकेगा जिससे वृद्धों की जीवन प्रत्याशा और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

राजस्थान Social Security Pension योजना के दायरे में समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया गया है जिस पात्र व्यक्तियों को सहायता से वंचित नहीं रहे इसमें वृद्धावस्था पेंशन भोगियों को यानी जो 58 वर्ष की महिला एवं 60 वर्ष की पुरुष की आयु पूर्ण कर चुके हैं जिनके पास आए के पर्याप्त साधन नहीं है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके अलावा शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति जिन्हें दैनिक जीवन की जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है एवं वह महिलाएं जो विधवा प्रत्यक्ता या तलाकशुदा है और सामाजिक आर्थिक रूप से असुरक्षित है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा इसके साथ ही राज्य के वे किस जिनके पास भूमि की जोत कम है और वृद्धावस्था में खेती करना संभव नहीं है।

सरकार द्वारा पेंशन के भुगतान में पारदर्शिता दिखाते हुए लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाती है एवं सरकार ने सुनिश्चित किया है की पेंशन की राशि हर महीने समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सके एवं आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बनाई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस योजना का आसानी से लाभ प्राप्त कर सकें।

Social Security Pension योजना का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव

सरकार ने इस योजना के तहत पेंशन राशि में 150 रुपए की वृद्धि की है जो यह पहले राशि ₹1300 थी जिसे अब बढ़कर 1450 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है इस बढ़ोतरी से पहले मासिक पेंशन ₹1300 थी जिससे वार्षिक लाभ ₹15600 दिया जाता था यह वृद्धि केवल आर्थिक आंकड़ा ही नहीं बल्कि राज्य के उन लाखों परिवारों के लिए सुरक्षा का कवच बन गया है जिनके लिए एक-एक रुपया मायने रखता है।

इस राशि में बढ़ोतरी के बाद 1450 रुपए हर महीने पेंशन भोगियों के खाते में जमा होंगे जिससे 17500 वार्षिक लाभ मिलेगा यह राशि किसानों के खाते में सीधे ऑनलाइन हस्तांतरित की जाती है यह बढ़ी हुई राशि राज्य के गरीब बहुत जरूरतमंदों के लिए आर्थिक संबल का काम भी कर रही है।

आवश्यक दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)

आवेदन करने का तरीका

राजस्थान Social Security Pension योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सरल एवं डिजिटल रखी गई है जिससे आप ऑनलाइन या अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ई-मित्र के माध्यम से फॉर्म भरने का आसान तरीका

  1. अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाएं।
  2. वहां ऑपरेटर को अपना जन आधार कार्ड देना है।
  3. ऑपरेटर सोशल सिक्योरिटी पेंशन पोर्टल पर आपकी पात्रता चेक करेगा।
  4. फिर बायोमेट्रिक या ओटीपी के माध्यम से आपका सत्यापन किया जाएगा।
  5. फॉर्म पूर्ण रूप से भर लेने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर की कॉपी दी जाएगी जिसे भविष्य में संभाल कर रखना जरूरी है।

घर बैठे ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भरने का आसान तरीका

  1. राजस्थान सरकार के राज SSO पोर्टल पर जाना है।
  2. वहां पर मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  3. अब डैशबोर्ड पर RAJSSP (Social Security Pension) के विकल्प का चयन करना है।
  4. वहां पर Application App के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. मांगी गई जानकारी जन आधार नंबर सदस्यों की सूची में से उस व्यक्ति का चयन करें जिस व्यक्ति का आवेदन करना चाहते हैं।
  6. वहां पर आपकी पात्रता दिखेगी यदि आप पात्र हैं तो मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
  7. और फॉर्म सबमिट कर देना है।

Social Security Pension आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए RAJSSP Portal पर जाकर रिपोर्ट्स के सेक्शन में एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प का चयन करना है वहां पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है अब आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

पेंशन जारी रखने के लिए आपको हर वर्ष साल के वार्षिक भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य होता है जो आप किसी भी नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अंगूठे के निशान के माध्यम से करवा सकते हैं।

Live Updates 9 updates
58 दिन पहले
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बड़ी बात, 150 रुपये की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 150 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया है।
58 दिन पहले
पेंशनभोगियों को मिलेंगे फायदे
अब पेंशनभोगियों को अपनी जीवनशैली में सुधार करने में आसानी होगी, जिन्हें हर महीने 150 रुपये की अधिक पेंशन मिलेगी।
58 दिन पहले
अगले महीने से लागू होगा नियम
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बदलाव अगले महीने से लागू हो जाएगा।
59 दिन पहले
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में एक दम बढ़ोतरी!
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा की
59 दिन पहले
जानिए कितनी बढ़ गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
अब लाभार्थियों को ₹ 150 की बढ़ोतरी मिलेगी, कुल पेंशन में 25% का इजाफा
59 दिन पहले
कौन लोगों को मिलेगी बढ़ोतरी?
वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन वाले लाभार्थी इसके लाभान्वित होंगे
59 दिन पहले
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे लाभार्थियों को आर्थिक स्वायत्तता मिलेगी।
59 दिन पहले
किसे मिलेगी पेंशन बढ़ोतरी का लाभ
स्वेच्छा सेवी महिलाओं, स्वेच्छा सेवी पुरुषों और विधवा महिलाओं को पेंशन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा
59 दिन पहले
अब क्या होगा लाभार्थियों के खाते में
लाभार्थियों के खाते में पेंशन बढ़ोतरी की राशि जल्द ही जमा की जाएगी, जिससे वे स्वावलंबी बनेंगे।
Last update: 1386 घंटे पहले
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 3 सवाल
1
राजस्‍थान में सामाज‍िक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत म‍िलने वाली धनराशि को कितना बढ़ा द‍िया गया है?

1300 रुपये म‍िलने वाली पेंशन राश‍ि अब 1450 रुपये हो गई है।

2
राजस्‍थान में पिछले दो वर्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की धनराशि में कितनी बढ़ोतरी हुई है ?

राजस्‍थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की धनराशि में दो साल में 450 रुपये बढ़े है।

3
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कौन लोगों को मिलेगी बढ़ोतरी?

वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन वाले लाभार्थी इसके लाभान्वित होंगे

Koi aur sawaal? Contact Us
Jagdish Kumar
Jagdish Kumar
Senior Content Writer & Digital Journalist
nokariadda1@gmail.com
Bhinmal Rajasthan 343029
Hindi, English
MCA (Master of Computer Applications)
Certification
Content Writing & Blogging
Digital Media Journalism

3 thoughts on “Social Security Pension Increased: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ₹150 की बढ़ोतरी”

  1. Pingback: DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी - Nokari Adda

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *