PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: बिजली के उपयोग में आम आदमी को काफी प्रभावित किया गया है इस समस्या के समाधान को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है इसके माध्यम से परिवार को महंगे बिजली बिल से आजादी दिलाना है इसके साथ ही भारत को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना सहायक साबित हो रही है।
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी 2024 को की गई थी एवं अब इसके तहत घरों छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है यह सब्सिडी सौर पैनलों की लागत का 40% सरकार करती हैं इस योजना के माध्यम से भारत में एक करोड़ परिवारों को लाभान्वित करने की उम्मीद है अनुमान लगाया जा रहा है कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा एक करोड रुपए की बचत होगी एवं बिजली लागत में भी प्रतिवर्ष 75000 करोड़ रुपए का फायदा होगा।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 का लाभ
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर रुफटॉफ सिस्टम स्थापित करवाने पर सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है जिसकी राशि की जाती है सरकार द्वारा कितनी सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है उसे संबंधित जानकारियां दी गई है:
यदि आपके मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक है तो आप अपने घर की छत पर 1 से 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगा सकते हैं जिसके लिए अनुदान सहायता ₹30000 से लेकर 60 हजार रुपए तक की जाती है वहीं 150 यूनिट से 300 यूनिट तक हर महीने बिजली का उपयोग करने वाले 2 से 3 किलो वाट का सोलर पैनल स्थापित करवा सकते हैं जिसके लिए सरकार द्वारा 60 हजार रुपए से लेकर 78000 तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इसके अलावा 300 यूनिट से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी 3 किलोवाट से ऊपर का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा इससे अधिक राशि नहीं दी जाती है अधिकतम सब्सिडी राशि 78000 रखी गई है।
पात्रता एवं आवेदन करने के लिए आवश्यक शर्तें
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होता है इसके लिए किसी भी घर का सदस्य भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है एवं घर की छत पक्की होनी चाहिए जिससे सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त जगह मिल सके एवं सरकार द्वारा वैध बिजली कनेक्शन वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया होगा उन लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा यदि आप किसी बैंक से सोलर सब्सिडी हेतु लोन लेना चाहते हैं तो नागरिक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए एवं बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक का सिबिल स्कोर 680 या उससे अधिक होना चाहिए डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आपको बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 आवेदन प्रक्रिया
पीएम सूर्य घर बिजली योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आप इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है।
- अब मांगी गई जानकारी अपने राज्य का चयन करें।
- उसके बाद बिजली वितरण कंपनी का चयन करके बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करना है।
- अन्य आवश्यक जानकारी मोबाइल नंबर ईमेल से संबंधित दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लेना है।
- एवं लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड अपने पास सुरक्षित रखें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करना है।
- वहां पर फॉर्म के ऊपर सोलर रूफटॉप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है।
- सम्पूर्ण जानकारी भर लेने के बाद सबमिट कर दें।
यदि आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो नजदीकी ई-मित्र पोर्टल या सोलर डिस्ट्रीब्यूटर पर जाकर भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे मिलेगी सब्सिडी पूरा प्रोसेस
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
- अब आपको डिस्काउंट से व्यवहार्यता अनुमोदन की प्रतीक्षा करनी है।
- जब आपको व्यवहार्यता अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा तो आप अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकरण विक्रेता द्वारा सोलर रूफटॉप स्थापित करवा सकते हैं।
- अब आपका सोलर रूफटॉप लग जाने के बाद संयंत्र का विवरण जमा करना है और एक नए मीटर के लिए आवेदन करें।
- नेट मीटर की स्थापना और डिस्काउंट द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमिश्निंग प्रमाण पत्र प्राप्त करना है।
- जब आपको कमिश्निंग रिपोर्ट मिल जाएगी तो पोर्टल के माध्यम से बैंक खाता विवरण और रद्द किया गया चेक जमा करना होगा।
- और आपके 30 दिनों के भीतर अपने बैंक खाते में सब्सिडी मिल जाएगी।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- पहचान प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बिजली बिल
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते का विवरण
इस योजना के तहत सरकार द्वारा 3 किलोवाट के सोलर रूफटॉप अधिकतम 78000 की सब्सिडी दे रही है।

