Rajasthan Teachers Recruitment 1.50 Lakh Post: राजस्थान में भजनलाल सरकार द्वारा वर्तमान में 1.50 लाख शिक्षकों की बंपर भर्ती करवाने का ऐलान किया गया है इसके साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा भी स्कूलों के अपग्रेडेशन खेल विकास और लापरवाह शिक्षकों के प्रति सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। इससे संबंधित जानकारी मदन दिलावर द्वारा हाल ही में कोटा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में घोषणा की गई है जिससे बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर से नौकरी की उम्मीदें जगीं है इसके साथ-साथ सरकारी स्कूलों की कार्य प्रणाली को भी पूरी तरीके से बदलने का संदेश दिया गया है।
शिक्षा विभाग में मदन दिलावर द्वारा बदलाव को लेकर नई जानकारी दी गई है जिसको धरातल पर भी लागू होते दिखाई दे रहे हैं उनके नेतृत्व में यह स्पष्ट किया गया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे यदि इस घोषणा के अनुसार 1.50 लाख भर्तियों का वायदा पूरा किया जाता है तो राजस्थान के शैक्षणिक इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि देखने को मिलेगी।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
राजस्थान सरकार ने राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्तमान में एक विशाल भारतीय अभियान का खाका तैयार किया गया है जिसकी घोषणा वेतन दिलावर द्वारा Rajasthan Teachers Recruitment 1.50 Lakh Post को भविष्य में करने की घोषणा की गई है सरकार ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब तक लगभग 30000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पहले से ही पूर्ण हो चुकी हैं एवं इनका लक्ष्य स्कूलों में शिक्षकों को क्रमोन्नत के साथ-साथ नए पदों का सृजन भी किया जाना है ताकि ग्रामीण और दूर दराज राज्य के क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकें।
इसके साथ ही सरकार ने नए स्कूल खोलने की बजाय मौजूद स्कूलों में ही सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था प्रणाली को करने और वहां पर शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे शिक्षण प्रणाली काफी मजबूत होगी।
बीएलओ ड्यूटी और वेतन को लेकर बड़ी खबर
सरकारी स्कूलों में शिक्षक को बीएलओ या अन्य चुनावी ड्यूटी के कार्यों के नाम से यदि कोई बीएलओ टीचर स्कूल से अनुपस्थित रहता है जिससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है इस मुद्दे को लेकर भी शिक्षा मंत्री द्वारा चर्चा की गई है मंत्री मदन दिलावर ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ कार्य के लिए केवल आधा दिन निर्धारित किया गया है यदि कोई शिक्षक चुनावी ड्यूटी के नाम से पूरे दिन स्कूल से गायब रहता है यानी पूर्ण रूप से अनुपस्थित रहेगा तो उसका वेतन नहीं बनेगा।
ऐसे शिक्षक जो बीएलओ ड्यूटी के दौरान स्कूलों में पूर्ण रूप से अनुपस्थित रहने वालों शिक्षकों की सूची तैयार करके जिला कलेक्टर और एसडीएम को भेजी जाएगी यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने है और शिक्षकों की जवाबदेही करने के लिए कदम उठाया गया है ताकि विद्यार्थियों के पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
राजस्थान में 1.50 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, BLO के नाम से ड्यूटी पर नहीं आने वाले शिक्षकों का नहीं बनेगा वेतन: मदन दिलावरhttps://t.co/YkciGYpWCi
— Rajasthan Patrika (@rpbreakingnews) April 13, 2026
एआई और तकनीकी शिक्षा पर जोर
वर्तमान में बढ़ती डिजिटल युग को देखते हुए राजस्थान के सरकारी स्कूलों में भी अब AI कोर्स पढ़ाई जाएंगे इसके लिए कोटा के अर्जुनपुर स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र गौतम ने एक मिसाल पेश करते हुए उन्होंने एआई आधारित पांच कोर्स विकसित किए हैं जिनके माध्यम से कक्षा 12 के छात्रों को भूगोल और अन्य विषयों की तैयारी करवाई जा रही है।
आने वाले समय में इतिहास, राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए भी ऐसे एक और तैयार किया जा रहे हैं यह राज्य के सरकारी शिक्षा के गिरते स्तर की धारणा को बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा एवं सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी नए डिजिटल युग के साथ उच्च स्तर के शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगा।
विद्यार्थियों के नाम में होगा सुधार
शिक्षा मंत्री द्वारा कई बार विद्यार्थियों के अजीब नाम होते हुए या उनके साथ जाती भी जोड़ दी जाती हैं ऐसे नाम को सम्मानजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है और विभाग द्वारा एक बहुत ही संवेदनशील और मानवीय फैसला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के नाम में सुधारने के लिए प्रेरित किया गया है इसके साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों को निर्देश भी दिया है कि इसके लिए सरकार 3000 नाम की सूची भी उपलब्ध करवाई थी।
उदाहरण के तौर पर नैनवा और जाखोड़ा विद्यालय के एक Rajasthan Teachers का नाम बावड़ी देवी से बदलकर समाज जनक किया गया है जो इस अभियान को सफलता देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
Rajasthan Teachers नशा मुक्त और हरित विद्यालय बनाने का निर्णय
शिक्षकों को समाज का दर्पण माना जाता है लेकिन सरकार ने उन शिक्षकों की सूची तैयार कर रही हैं जो बीड़ी सिगरेट गुटका जैसे नशों के आदी हैं हालांकि अभी तक उन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन उन्हें सुधारने के अवसर दिए जाएंगे तालेड़ा स्कूल के उड़ान सामने आए हैं जहां पर पूरा स्टाफ नशा मुक्त बताया गया है लेकिन आने वाले समय में यदि शिक्षकों द्वारा इससे संबंधित किसी भी प्रकार का सुधार नहीं देखने को मिलता है तो शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पौधारोपण के लिए भी विद्यार्थियों को टूर बनाने की घोषणा की गई है सुल्तानपुर के पीएम श्री विद्यालय जैसी संस्थान ने पर्यावरण मित्र टीम बनाकर बच्चों को पर्यावरण पर्यटन पर ले जाने रही है वहीं शिक्षा विभाग स्कूलों के अतिक्रमण को हटाकर खेल मैदान में विकसित करने पर भी जोड़ दिया गया है जिससे बच्चे आसानी से खेल जैसी गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे।
Rajasthan Teachers अन्य जानकारी
राजस्थान के शिक्षा विभाग में हो रहे बदलाव के अनुसार अब सरकारी स्कूलों में खेल केवल दिखावा ही नहीं रहेगा इसके लिए प्रत्येक कक्षा में कम से कम एक कालांश पीटीआई द्वारा खेल गतिविधियों के लिए लेना अनिवार्य होगा और छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर अब पीटीआई की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी जिसमें खेल प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर निखार जा सकेगा एवं ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत जोड़ा जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार आने वाले समय में 1.50 लाख शिक्षकों की नई भर्ती करवाई जाने का लक्ष्य लिया गया है।

