Small Business Loan Scheme: आज के समय में देश के हर युवा नौकरी करने की बजाय खुद का बिजनेस शुरू करना अधिक पसंद करते हैं लेकिन जानकारी की कमी और पैसों की तंगी होने के कारण लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते हैं उनके लिए सरकार द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से हैं इस विकास की रीड सूक्ष्म और लघु मध्यम उद्योग के क्षेत्र हैं।
बहुत से युवा अनुभवी होने के बाद भी खुद का व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते हैं लेकिन अब सरकार की इस योजना के माध्यम से बिना किसी वित्तीय बढ़ाओ के अपना खुद का धंधा शुरू कर सकेंगे। सरकार कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है इसके लिए भारत सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में अब तक कुल 57.79 करोड लोगों को लोन प्रदान किया गया है जिसकी कुल राशि 40.07 लाख करोड़ रुपए हैं इस योजना के तहत कहीं लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना साकार किया है इसके अलावा विस्तार से जानकारी या उपलब्ध करवाई जा रही है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजनाएं क्या है?
वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत छोटे और सूक्ष्म व्यवसाय को संस्थागत प्रदान करने का उद्देश्य है इससे मुद्रा का पूरा नाम माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड हैं यानी इस योजना के तहत उन लोगों को लिए हैं जो अपना Small Business शुरू करना चाहते हैं एवं यदि कोई अपना मौजूद व्यवसाय का विस्तार करने के लिए पैसे की आवश्यकता है तो वह भी इस योजना के तहत आवेदन करके लोन प्राप्त कर सकते हैं।
देशभर में किसानों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है इससे कृषि की अलग-अलग गतिविधियों जैसे डेयरी पोल्ट्री या सेवा के क्षेत्र में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह योजना कारगर साबित हुई है इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मिलने वाले लोन पर कॉलेटरल फ्री यानी बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।
किन्हें कितने प्रकार के लोन मिलते हैं
यदि आप अपने Small Business को शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का विकल्प बनकर अपने गैर कृषि और गैर सरकारी कामों के लिए बिना किसी गारंटी के अधिकतम 20 लाख तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है लोन को जरूरत के अनुसार अलग-अलग 4 श्रेणी में बांटा गया है।
- शिशु लोन ₹50000 तक
- किशोर लोन 50000 से 5 लाख तक
- तरुण लोन 5 लाख से 10 लाख
- तरुण प्लस 10 लाख से 20 लाख तक का
इन पैसों का उपयोग करके आप दुकान डेयरी या मुर्गी पालन जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं एवं यानि आप इस योजना का लाभ लेकर खुद का व्यवसाय कर सकते हैं।
पहली बार बिजनेस करने वालों के लिए बड़ा मौका
ऐसे लोग जो पहली बार अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन लोगों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ने रास्ता आसान कर दिया गया है पिछले आंकड़ों के मुताबिक पहली बार कारोबार शुरू करने वाले करीब 12.50 करोड़ का लोन दिया गया है जिनकी कुल राशि 12 लाख करोड रुपए की है केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा यह भी बताया गया है कि इस पल में छोटे कारोबारी को साहूकारों पर निर्भरता नहीं रखनी होगी जिससे वह साहूकारों की जाल में नहीं फसेंगे। साहुकारों द्वारा दिए जाने वाले लोन पर ब्याज की मात्रा काफी अधिक होती है जिसके कारण वह अपना कारोबार आगे बढ़ा ही नहीं सकता है।
यह योजना आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक बदलाव का भी हिस्सा बन रही है कुल लाभार्थियों में से 67% महिलाएं हैं लगभग 38.31 करोड़ लोन महिलाओं को दिया गया है जिससे वह आत्मनिर्भर बनने में सक्षम हुई है पिछले वर्षों का सहयोग देखा जाए तो योजना का 51% हिस्सा ओबीसी वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लोगों को मिला है।
Small Business Loan Scheme लोन प्राप्त करने के लिए पात्रता और शर्तें
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना प्राप्त करने के लिए बिल्कुल सरल पात्रता एवं शर्तें रखी गई है जिसके अनुसार आवेदक का भारतीय नागरिक होना चाहिए एवं व्यवसाय गैर कृषि क्षेत्र में होना चाहिए लेकिन डेयरी मत्स्य पालन को शामिल किया गया है व्यवसाय से आय उत्पन्न होने की संभावनाएं होना अनिवार्य है एवं आवेदन के पास किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
यानी ऐसे भारतीय नागरिक जो गैर कृषि के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वह इस योजना का आवेदन करके लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Small Business Loan Scheme आवेदन करने का तरीका
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं जिसका ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उद्यमी मित्र पोर्टल या संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद अप्लाई फॉर मुद्रा लोन के लिंक पर क्लिक करना है वहां पर आप अपने लोन श्रेणी का चयन करना है मांगा गया आवश्यक विवरण और व्यवसाय से संबंधित जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपके नजदीकी शारीरिक क्षेत्र के बैंक या निजी बैंक या अन्य किसी क्षेत्रीय ग्रामीण या लघु वित्त बैंक में जाकर फॉर्म भर सकते हैं वहां पर जाकर आपको मुद्रा लोन योजना का फॉर्म मांगना है फिर अपने बिजनेस प्लान के साथ फॉर्म को जमा करवा दें।
योजना का लाभ और ब्याज दरें
Small Business Loan Scheme का सबसे बड़े फायदा यह है कि आपको अब लोन प्राप्त करने के लिए कोई संपत्ति या गहने गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है एवं शिशु लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जाता है लोन स्वीकृत होने पर आपको एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है जिसका उपयोग करके वर्किंग कैपिटल के लिए एटीएम से पैसे निकालने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है इसके अलावा छोटे व्यापारियों को अब मुझे ब्याज पर साहूकारों से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुद्रा लोन के लिए ब्याज दरें निश्चित नहीं होती है लेकिन अलग-अलग बैंकों और आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार थोड़ी अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर यह 8% से 12% के बीच होती हैं इस लोन को चुकाने के लिए तीन से पांच वर्ष का समय दिया जाता है।
इस योजना के तहत चार प्रकार का लोन दिया जाता है शिशु लोन ₹50000 तक
किशोर लोन 50000 से 5 लाख तक
तरुण लोन 5 लाख से 10 लाख
तरुण प्लस 10 लाख से 20 लाख तक का


Jgtumvggd jkitd ihdd4
भाई की मुद्रा लोन वगैरह कुछ नहीं मिलता सब पागल बनाते हैं
pawarrohit4602@gmail.com